खेल की खबरें | रुतुराज का लगातार तीसरा अर्धशतक, महाराष्ट्र ने ओडिशा को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रुतुराज गायकवाड़ के लगातार तीसरे अर्धशतक (47 गेंदों पर 81 रन) की मदद से महाराष्ट्र ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए मैच में शनिवार को यहां ओडिशा को 27 रन से पराजित किया।

लखनऊ, छह नवंबर रुतुराज गायकवाड़ के लगातार तीसरे अर्धशतक (47 गेंदों पर 81 रन) की मदद से महाराष्ट्र ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए मैच में शनिवार को यहां ओडिशा को 27 रन से पराजित किया।

ग्रुप के एक अन्य मैच में मौजूदा चैंपियन तमिलनाडु ने पांडिचेरी के खिलाफ 16.1 ओवर में 130 रन का लक्ष्य हासिल करके अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

महाराष्ट्र और ओडिशा के बीच मैच में कप्तान गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और इसके बाद अपनी टीम को आठ विकेट पर 183 रन तक पहुंचाया। तमिलनाडु और पंजाब के खिलाफ अर्धशतक जड़ने वाले गायकवाड़ ने केदार जाधव (35 गेंदों पर 55 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिये 131 रन की साझेदारी की।

इसके जवाब में ओडिशा की टीम 18.5 ओवर में 156 रन पर आउट हो गयी। उसकी तरफ से अंशी रथ ने सर्वाधिक 34 रन बनाये। महाराष्ट्र के लिये दिव्यांग हिमगानेकर ने चार और अक्षय पालकर ने तीन विकेट लिये।

तमिलनाडु ने पांडिचेरी को पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित करके उसे आठ विकेट पर 129 रन ही बनाने दिये। आर साई किशोर ने 28 रन देकर चार विकेट लिये। तमिलनाडु ने सी हरि निशांत की नाबाद 75 रन की पारी से दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया।

एक अन्य मैच में पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह के नाबाद 119 रन की मदद से गोवा को 81 रन से करारी शिकस्त दी।

प्रभसिमरन ने अपनी 61 गेंद की पारी में 11 चौके और छह छक्के लगाये। उनके अलावा शुभमन गिल ने 40 रन का योगदान दिया जिससे पंजाब ने चार विकेट पर 197 रन का विशाल स्कोर बनाया।

गोवा इसके जवाब में आठ विकेट पर 116 रन ही बना पाया। सिद्धार्थ कौल ने 21 रन देकर तीन विकेट लिये। हरप्रीत बरार और मयंक मार्कंडेय ने दो – दो विकेट हासिल किये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\