जरुरी जानकारी | रुस्तमजी ग्रुप के बोमन ईरानी क्रेडाई के नए अध्यक्ष बने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुस्तमजी ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक बोमन आर ईरानी को आवास विकास कंपनियों के शीर्ष संगठन क्रेडाई (राष्ट्रीय) का अध्यक्ष चुना गया है।

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल रुस्तमजी ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक बोमन आर ईरानी को आवास विकास कंपनियों के शीर्ष संगठन क्रेडाई (राष्ट्रीय) का अध्यक्ष चुना गया है।

यह संस्था, देश भर में 13,000 से अधिक रियल एस्टेट इकाइयों का प्रतिनिधित्व करती है।

कॉन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) ने सोमवार को बयान में वर्ष 2023-25 ​​की अवधि के लिए बोमन ईरानी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने की घोषणा की।

वहीं, नोएडा स्थित रियल एस्टेट कंपनी गौड़ ग्रुप के प्रबंध निदेशक मनोज गौड़ को क्रेडाई का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

वर्तमान में ईरानी, रुस्तमजी समूह के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हैं।

ईरानी ने कहा, ‘‘क्रेडाई के अध्यक्ष के रूप में सेवा के लिए चुना जाना एक बड़ा सम्मान है। यह मेरे पहले किये गये कार्यों और हासिल की गई उपलब्धियों को आगे बढ़ाने का अवसर है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें