विदेश की खबरें | जेलेंस्की की यात्रा के बाद रूस के गृह मंत्री सऊदी अरब पहुंचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के पिछले शुक्रवार को सऊदी अरब के बंदरगाह शहर जेद्दा में आयोजित एक अरब लीग शिखर सम्मेलन को संबोधित करने के कुछ ही दिन बाद रूस के गृह मंत्री व्लादिमीर कोलोकोल्त्सेव रियाद पहुंचे हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के पिछले शुक्रवार को सऊदी अरब के बंदरगाह शहर जेद्दा में आयोजित एक अरब लीग शिखर सम्मेलन को संबोधित करने के कुछ ही दिन बाद रूस के गृह मंत्री व्लादिमीर कोलोकोल्त्सेव रियाद पहुंचे हैं।
ये यात्राएं इस बात को रेखांकित करती हैं कि कैसे सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों ने यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस के साथ अपने संबंध बनाए रखे हैं।
सरकारी ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ के अनुसार, कोलोकोल्त्सेव ने सऊदी अरब के गृह मंत्री प्रिंस अब्दुल्लाजीज से मुलाकात की।
एजेंसी के मुताबिक, ‘‘इस दौरान दोनों नेताओं ने साझा हित के कई मुद्दों पर चर्चा करने के अलावा रूस और सऊदी अरब के गृह मंत्रालयों के बीच सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।’’
रूस की मीडिया की ओर से कोलोकोल्त्सेव की सऊदी यात्रा को लेकर तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
सीरिया और यूक्रेन में रूस की गतिविधियों को लेकर उस पर लगाई गई पाबंदियों के एक हिस्से के रूप में अमेरिका ने 2018 से कोलोकोल्त्सेव (68) पर भी प्रतिबंध लगा रखा है।
अमेरिका के वित्त मंत्रालय के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोपीय संघ (ईयू), जापान, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन सभी ने कोलोकोल्त्सेव पर अलग-अलग प्रतिबंध लगाए हैं।
वहीं, यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से सऊदी अरब रूस पर पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद उससे भारी छूट पर डीजल खरीद रहा है। रूसी डीजल उसे सस्ता पड़ता है, जबकि वह अपने यहां उत्पादित कच्चे तेल को वैश्विक बाजार में मुनाफा कमाने के लिए विदेश में निर्यात कर रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)