विदेश की खबरें | जेलेंस्की की यात्रा के ठीक बाद रूस के प्रतिबंधित गृह मंत्री सऊदी अरब के दौरे पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूसी गृह मंत्री व्लादिमीर कोलोकोल्त्सेव की रियाद यात्रा के पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पिछले हफ्ते सऊदी अरब के बंदरगाह शहर जेद्दा में अरब लीग के एक शिखर सम्मेलन को संबोधित किया था।
रूसी गृह मंत्री व्लादिमीर कोलोकोल्त्सेव की रियाद यात्रा के पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पिछले हफ्ते सऊदी अरब के बंदरगाह शहर जेद्दा में अरब लीग के एक शिखर सम्मेलन को संबोधित किया था।
ये यात्राएं इस बात को उजागर करती हैं कि सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों ने यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस के साथ अपने संबंधों को बनाए रखा है। अरब जगत सुरक्षा मामले में पारंपरिक रूप से अमेरिका का करीब रहा है।
सरकार द्वारा संचालित सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, कोलोकोल्त्सेव ने सऊदी अरब के गृह मंत्री प्रिंस अब्दुल अज़ीज़ बिन सऊद से मुलाकात की।
एजेंसी की खबर में विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा गया है कि इस मुलाकात के दौरान उन्होंने साझा हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के अलावा, दोनों देशों के गृह मंत्रालयों के बीच सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर भी विचार किया।
रूसी मीडिया ने इस यात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
सीरिया और यूक्रेन में रूस की गतिविधियों को लेकर प्रतिबंधों के तहत अमेरिका ने 2018 में कोलोकोल्त्सेव को प्रतिबंधित किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)