विदेश की खबरें | रूसी सैनिकों ने मारियुपोल इस्पात संयंत्र पर किया हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयंत्र के नीचे मौजूद बंकर से सप्ताहांत में निकाले गये दर्जनों नागरिकों के यूक्रेन के नियंत्रण वाले अपेक्षाकृत एक सुरक्षित शहर में पहुंचने के कुछ ही देर बाद यह हमला शुरू हुआ।

संयंत्र के नीचे मौजूद बंकर से सप्ताहांत में निकाले गये दर्जनों नागरिकों के यूक्रेन के नियंत्रण वाले अपेक्षाकृत एक सुरक्षित शहर में पहुंचने के कुछ ही देर बाद यह हमला शुरू हुआ।

यूक्रेन के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता समन्वयक ओस्नात लुबरानी ने कहा कि निकासी प्रयास का शुक्र है कि 101 महिलाएं, पुरुष, बच्चे और वृद्ध लोग आखिरकार बंकर से निकल सकें, जो अजोवस्ताल स्टीलवर्क्स के नीचे है। वे लोग दो महीनों से वहां शरण लिये हुए थे।

हालांकि, जो लोग वहीं रह गये उनके लिए अच्छी खबर नहीं है। यूक्रेनी सैनिकों ने कहा है कि रूसी सैनिकों ने संयंत्र पर हमले शुरू कर दिये हैं।

यूक्रेन के अजोव रेजिमेंट के उप कमांडर स्वीयात्सलाव पालमर ने कहा कि रूसी सैनिक बख्तरबंद वाहनों और टैंक की मदद से जोरदार हमला कर रहे हैं।

यूक्रेनी उप प्रधानमंत्री इरयाना वेरेशचुक ने कहा कि संयंत्र के अंदर छिपे यूक्रेनी लड़ाकों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं है लेकिन रूसी अनुमानों के मुताबिक यह संख्या हफ्ते भर पहले 2,000 थी और ऐसी खबरें हैं कि उनमें से 500 घायल हैं। सैकड़ों की संख्या में नागरिक भी वहां हैं।

पालमर ने मैसेज भेजने वाले ऐप टेलीग्राम पर कहा, ‘‘हमले को नाकाम करने के लिए हम हर संभव कोशिश करेंगे। लेकिन हम वहां फंसे नागरिकों को निकालने और सुरक्षित बाहर लाने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील कर रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा कि रात भर संयंत्र पर रूसी नौसेना के तोपखाने ने गोलाबारी की और हवाई हमले किये। हमले में दो महिलाएं मारी गईं और 10 नागरिक घायल हो गये।

संयंत्र पर धावा नहीं बोलने के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश देने के करीब दो हफ्ते बाद रूसी सेना ने यह हमला किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त