विदेश की खबरें | अफगानिस्तान में छह लोगों को ले जा रहे रूस के निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्राधिकारियों ने रविवार को बताया कि विमान भारत के गया शहर से उज्बेकिस्तान के ताशकंद होते हुए मॉस्को में झुकोव्स्की अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए चार्टर एम्बुलेंस विमान के तौर पर रवाना हुआ था।
प्राधिकारियों ने रविवार को बताया कि विमान भारत के गया शहर से उज्बेकिस्तान के ताशकंद होते हुए मॉस्को में झुकोव्स्की अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए चार्टर एम्बुलेंस विमान के तौर पर रवाना हुआ था।
क्षेत्रीय प्रवक्ता जबीउल्लाह अमीरी ने बताया कि यह दुर्घटना बदख्शां प्रांत के जेबाक जिले के समीप एक पर्वतीय क्षेत्र में हुई। इलाके में एक बचाव दल को भेजा गया।
बदख्शां पुलिस प्रमुख के कार्यालय ने भी एक बयान में दुर्घटना की खबर की पुष्टि की है।
मॉस्को में रूस के नागरिक विमानन प्राधिकारियों ने कहा कि दसॉल्ट फाल्कन 10 चालक दल के चार सदस्यों और दो यात्रियों के साथ लापता हो गया था।
उन्होंने बताया कि विमान का रडार से संपर्क टूट गया था।
रूसी अधिकारियों ने बताया कि यह विमान एथलेटिक ग्रुप एलएलसी से संबंधित है।
बहरहाल, तालिबान ने एक अलग बयान में विमान को ‘‘मोरक्को की एक कंपनी’’ का बताया।
अफगानिस्तान में 2021 में तालिबान के सत्ता संभालने के बाद से वहां अंतरराष्ट्रीय विमानों के संचालन से बचा जाता रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2024 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

