एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूसी तेल डिपो में आग लगी, खेरसॉन क्षेत्र में गोलाबारी में तीन की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस बीच, शुक्रवार एवं शनिवार की दरमियानी रात रूस और यूक्रेन के बीच लगातार ड्रोन हमले हुए।

विदेश की खबरें | यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूसी तेल डिपो में आग लगी, खेरसॉन क्षेत्र में गोलाबारी में तीन की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस बीच, शुक्रवार एवं शनिवार की दरमियानी रात रूस और यूक्रेन के बीच लगातार ड्रोन हमले हुए।

आंशिक रूप से कब्जे वाले खेरसॉन प्रांत के गवर्नर अलेक्सांद्र प्रोकुडिन ने बताया कि इसकी राजधानी के करीब हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गयी और दो घायल हो गए।

यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी खारकीव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव के अनुसार, शनिवार दोपहर एक और व्यक्ति की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।

यूक्रेनी सेना ने शनिवार तड़के रूस के दक्षिण-पश्चिमी रोस्तोव क्षेत्र स्थित त्सिमल्यांस्की जिले में एक तेल डिपो को निशाना बनाया। ड्रोन हमले में रूस के रोस्तोव इलाके में स्थित एक तेल डिपो में आग लग गई।

यह सीमावर्ती क्षेत्र पर कीव की सेना द्वारा किया गया नवीनतम लंबी दूरी का हमला है।

यूक्रेन ने हाल के महीनों में क्रेमलिन के युद्ध तंत्र को कुंद करने के प्रयास में विभिन्न रिफाइनरी और तेल टर्मिनल को निशाना बनाते हुए रूसी धरती पर हवाई हमले बढ़ा दिए हैं। रूसी सेना पूर्वी यूक्रेन में अग्रिम पंक्ति पर कड़ी मेहनत कर रही है, जहां युद्ध के तीसरे वर्ष में सैनिकों और गोला-बारूद की कमी के कारण यूक्रेनी सैनिक कमजोर हुए हैं।

रोस्तोव के क्षेत्रीय गवर्नर वसीली गोलुबेव ने कहा कि ड्रोन हमले से 200 वर्गमीटर (2,100 वर्ग फुट) में आग लग गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। टेलीग्राम पर आग की सूचना देने के लगभग पांच घंटे बाद, गोलुबेव ने कहा कि आग बुझा दी गई है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि रूसी हवाई रक्षा प्रणालियों ने रोस्तोव क्षेत्र में दो ड्रोन को रोकने के अलावा, रात भर में देश के पश्चिमी कुर्स्क और बेलगोरोद क्षेत्रों में दो ड्रोन को नष्ट कर दिया।

इस बीच, यूक्रेन की वायुसेना ने शनिवार सुबह कहा कि उसने रात भर में रूस द्वारा इस्तेमाल किये गये पांच ड्रोन में से चार को रोक दिया।

यूक्रेन की वायुसेना के कमांडर मायकोला ओलेशुक ने कहा कि पांचवां ड्रोन बेलारूस की दिशा में यूक्रेनी हवाई क्षेत्र से निकल गया।

इस बीच, यूक्रेन की सीमा से लगे रूस के बेलगोरोद क्षेत्र के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र के शेबेकिनो शहर में गोलाबारी में आठ लोग घायल हो गए।

अन्य घटनाक्रमों में, आंशिक रूप से कब्जे वाले पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र के यूक्रेनी गवर्नर वादिम फिलाशकिन ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार को रूसी हमलों में छह लोग मारे गए और 22 घायल हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2024 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).