विदेश की खबरें | चैनल पर पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली पत्रकार के घर रूसी अधिकारियों का छापा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. महिला पत्रकार के वकील ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारियों ने उसके खिलाफ रूसी सशस्त्र बलों के बारे में झूठी जानकारी फैलाने के आरोप में आपराधिक मामला भी दर्ज किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

महिला पत्रकार के वकील ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारियों ने उसके खिलाफ रूसी सशस्त्र बलों के बारे में झूठी जानकारी फैलाने के आरोप में आपराधिक मामला भी दर्ज किया है।

पत्रकार मारिना ओवस्यानिकोवा के खिलाफ मामला उस कानून के तहत दायर किया गया है जिसे 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले के बाद लागू किया गया था। वकील दमित्री जाखवातोव ने यह बात कही।

इस मामले में दोषी ठहराये जाने पर 15 साल तक के कारावास की सजा सुनाई जा सकती है।

जाखवातोव ने स्वतंत्र समाचार वेबसाइट मेदुजा से कहा कि मामला महिला पत्रकार द्वारा पिछले महीने किये गये प्रदर्शन से जुड़ा हो सकता है जिसमें उन्होंने एक बैनर दिखाते हुए कहा था कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ‘‘हत्यारे हैं, उनके सैनिक फासीवादी हैं।’’

वकील ने टेलीग्राम पर लिखा कि छापे के बाद ओवस्यानिकोवा से जांच समिति पूछताछ कर सकती है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now