विदेश की खबरें | रूस, अमेरिका के बीच कैदियों की अदला-बदली में रूसी खुफिया एजेंट को भी छोड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रिहा किए गए कैदियों के परिवारों ने इस आश्चर्यजनक रिहाई पर अपनी खुशी व्यक्त की। बृहस्पतिवार रात अमेरिकी प्रांत मैरीलैंड में पत्रकार इवान गेर्शकोविच और अलसू कुर्माशेवा तथा पूर्व मरीन पॉल व्हेलन का उनके परिवारों ने स्वागत किया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इस पर खुशी जताई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रिहा किए गए कैदियों के परिवारों ने इस आश्चर्यजनक रिहाई पर अपनी खुशी व्यक्त की। बृहस्पतिवार रात अमेरिकी प्रांत मैरीलैंड में पत्रकार इवान गेर्शकोविच और अलसू कुर्माशेवा तथा पूर्व मरीन पॉल व्हेलन का उनके परिवारों ने स्वागत किया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इस पर खुशी जताई।

वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मास्को के वानुकोवो हवाई अड्डे पर वापस आए प्रत्येक रूसी नागरिक को गले लगाया।

लौटने वाले आठ लोगों में वादिम कसीकोव भी शामिल था, जो एक रूसी हत्यारा था और 2019 में बर्लिन के एक पार्क में एक पूर्व चेचन लड़ाके की हत्या के लिए जर्मनी में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। जर्मन न्यायाधीशों ने कहा था कि हत्या रूसी अधिकारियों के आदेश पर की गई थी।

रूस के राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि कसीकोव संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) का अधिकारी है और पश्चिमी देशों को भी यह तथ्य बताया गया। उन्होंने यह भी कहा कि कसीकोव ने एक बार पुतिन के कुछ अंगरक्षकों के साथ एफएसबी की विशेष अल्फा इकाई में काम किया था।

पेसकोव ने कसीकोव को कैदियों की इस अदला-बदली में शामिल करने में पुतिन की गहरी दिलचस्पी को रेखांकित करते हुए कहा, ‘‘स्वाभाविक रूप से, उन्होंने कल भी एक-दूसरे का अभिवादन किया।’’

पेसकोव ने यह भी पुष्टि की कि स्लोवेनिया में रिहा किए गए दंपति आर्टेम डुल्ट्सोव और अन्ना डुल्ट्सोवा अंडरकवर खुफिया अधिकारी थे। अर्जेंटीना के प्रवासियों के रूप में, उन्होंने 2017 से ल्यूब्लजाना को अपने आधार के रूप में इस्तेमाल किया, ताकि मास्को के आदेशों को अन्य स्लीपर एजेंट तक पहुंचाया जा सके और 2022 में जासूसी के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

इस ऐतिहासिक समझौते में दो दर्जन कैदियों को रिहा किया गया। फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस और अमेरिका के बीच संबंधों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच जाने के बीच यह समझौता हुआ।

रूस ने इस अदला-बदली में 15 लोगों को रिहा किया। इनमें अमेरिकी, जर्मन और रूसी असंतुष्ट भी शामिल हैं। इनमें से अधिकतर को राजनीतिक रूप से प्रेरित आरोपों के तहत जेल में रखा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\