विदेश की खबरें | रूस के रक्षा मंत्री उत्तर कोरिया पहुंचे, सैन्य और राजनीतिक नेताओं से बातचीत करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस की समाचार एजेंसी ‘तास’ ने मंत्रालय के हवाले से दी गई अपनी खबर में हालांकि यह नहीं बताया कि बेलौसोव किससे मिलेंगे या बातचीत का उद्देश्य क्या है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने इस यात्रा की तुरंत पुष्टि नहीं की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रूस की समाचार एजेंसी ‘तास’ ने मंत्रालय के हवाले से दी गई अपनी खबर में हालांकि यह नहीं बताया कि बेलौसोव किससे मिलेंगे या बातचीत का उद्देश्य क्या है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने इस यात्रा की तुरंत पुष्टि नहीं की।

पूर्व अर्थशास्त्री बेलौसोव ने मई में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सत्ता में पांचवां कार्यकाल शुरू करने के बाद रक्षा मंत्री के रूप में सर्गेई शोइगू का स्थान लिया था।

बेलौसोव की यह यात्रा दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल द्वारा रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव के नेतृत्व में यूक्रेन के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें येओल ने दोनों देशों से उत्तर कोरिया द्वारा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में सहायता के लिए हजारों सैनिकों को रूस भेजने के जवाब में जवाबी कदम की तैयारी का आह्वान किया था।

अमेरिका और उसके सहयोगियों का कहना है कि उत्तर कोरिया ने हाल के सप्ताहों में 10,000 से अधिक सैनिक रूस भेजे हैं और उनमें से कुछ सैनिक पहले ही युद्ध में शामिल हो चुके हैं।

उत्तर कोरिया पर रूस को हथियार प्रणाली, मिसाइल और अन्य सैन्य उपकरणों की आपूर्ति करने का भी आरोप है, जो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लगभग तीन साल से जारी युद्ध को और आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है।

दक्षिण कोरिया में यह भी चिंता जताई गई कि उत्तर कोरिया अपने सैनिकों और हथियारों की आपूर्ति के बदले में रूस से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण प्राप्त कर सकता है, जो नेता किम जोंग उन के परमाणु हथियारों और मिसाइल कार्यक्रम द्वारा उत्पन्न खतरे को संभावित रूप से बढ़ा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Sharjah Cricket Stadium Pitch Report: शारजाह में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या अफगानिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Sharjah Weather Update: शारजाह में ओस बनेगी गेम चेंजर या बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला? दूसरे टी20 मुकाबले से पहले जानें मौसम और पिच का हाल