विदेश की खबरें | रूस एवं यूक्रेन की वार्ता के बीच रूसी हमले जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रेड क्रॉस का कहना है कि यह आम नागरिकों के लिए ‘‘किसी बुरे सपने से कम नहीं’’ है।

रेड क्रॉस का कहना है कि यह आम नागरिकों के लिए ‘‘किसी बुरे सपने से कम नहीं’’ है।

इस बीच, यूक्रेन की नगर परिषद ने सोमवार को सूचना दी कि आम नागरिकों से भरी 160 कारों का एक काफिला निर्दिष्ट मानवीय मार्ग के रास्ते रूसी सैनिकों से घिरे बंदरगाह शहर मारियुपोल से रवाना हुआ।

रूस-यूक्रेन के बीच सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित ताजा वार्ता में दोनों देशों के उच्च-स्तरीय अधिकारी शामिल हुए। यह वार्ता का चौथा दौर था और यह इस सप्ताह में पहली वार्ता थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सहयोगी ने कहा कि वार्ता कई घंटों के बाद बिना किसी सार्थक नतीजे के समाप्त हो गई और मंगलवार को वार्ता के लिए फिर से मिलने की योजना है।

अमेरिका में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन रूस के साथ वार्ता में यूक्रेन की भागीदारी का समर्थन करता है, लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी नेक इरादा दिखाते हुए युद्ध विराम के संकेत दिखाने होंगे।

अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी के अनुसार, रूसी सैनिक अब भी कीव के केंद्र से लगभग 15 किलोमीटर दूर हैं। अधिकारी ने कहा कि रूसी सेना ने 900 से अधिक मिसाइलें दागी हैं, लेकिन यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में इन मिसाइलों का माकूल जवाब दिया जा रहा है। राजधानी कीव के बाहरी क्षेत्र में रूस की बमबारी जारी है। यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि रूसी सैनिकों ने राजधानी के कई उपनगरों पर गोलाबारी की।

यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि रूसियों ने कीव में विमानों के एक कारखाने पर हमला किया, जिससे भीषण आग लग गई और घटना में दो लोगों की मौत हो गई। एंटोनोव कारखाना यूक्रेन का सबसे बड़ा विमान निर्माण संयंत्र है और दुनिया के कई सबसे बड़े मालवाहक विमानों का निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि रूसी तोपों ने शहर के उत्तरी ओबोलोंस्की जिले में नौ मंजिला अपार्टमेंट को भी निशाना बनाया, जिसमें दो और लोग मारे गए।

यूक्रेन की आपातकालीन एजेंसी ने कहा कि देश की एक जांच चौकी के पास रूसी हवाई हमले ने कीव शहर के आस-पास के क्षेत्र को व्यापक नुकसान पहुंचाया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। एजेंसी ने कहा कि कीव के बाहर एक क्षेत्र में ‘फॉक्स न्यूज’ के रिपोर्टर बेंजामिन हॉल रिपोर्टिंग के दौरान घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारियों ने कहा कि कीव के पूर्व में ब्रोवरी के एक नगर पार्षद की जंग में मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि कीव के उपनगरों इरपिन, बुका और होस्टोमेल पर भी गोले दागे गए। दक्षिणी शहर मायकोलाइव और उत्तरी शहर चेर्निहाइव सहित पूरे देश में हवाई हमले की सूचना मिली। खेरसॉन के रूसी कब्जे वाले काला सागर बंदरगाह के आसपास भी रात भर धमाकों की आवाज सुनी गई। क्षेत्र के गवर्नर के अनुसार, एंटोपोल के पश्चिमी गांव में एक टीवी टावर पर रॉकेट हमले में नौ लोग मारे गए।

खारकीव के पूर्वी शहर में दमकल अधिकारियों ने चार मंजिला आवासीय इमारत में लगी आग को बुझाया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि घटना में कोई हताहत हुआ है या नहीं।

यूक्रेन की सेना ने कहा कि उसने रूसी सेना द्वारा मारियुपोल पर नियंत्रण करने के प्रयास को सोमवार को विफल कर दिया और उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया। उपग्रह से प्राप्त मैक्सार टेक्नोलॉजीज की तस्वीरों में शहर भर में जलती हुई आग दिखाई दे रही है, जिसमें कई ऊंची इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है या वे नष्ट कर दी गई हैं।

रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति के महानिदेशक रॉबर्ट मर्दिनी ने कहा कि रूसी सैन्य बलों से घिरे शहरों में रहने वालों के लिए युद्ध ‘‘किसी बुरे सपने से कम नहीं’’ है और उन्होंने नागरिकों के वहां से निकलने के लिए सुरक्षित गलियारों और मानवीय सहायता की अपील की।

‘द एसोसिएटेड प्रेस’ के अनुसार पिछले हफ्ते मारियुपोल में एक प्रसूति अस्पताल पर बमबारी के बाद वहां से निकलती एक गर्भवती महिला की तस्वीर यूक्रेन की पीड़ा का प्रतीक बन गई थी। उस महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई है।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, हमलों में कम से कम 596 आम नागरिकों की मौत हुई है लेकिन यह आंकड़ा अधिक भी हो सकता है।

चीन के एक वरिष्ठ राजनयिक के साथ रोम में बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने चीन को रूस की मदद करने के खिलाफ चेतावनी दी। बहरहाल, क्रेमलिन (रूस के राष्ट्रपति कार्यालय) ने चीन से यूक्रेन में इस्तेमाल के लिए सैन्य उपकरण की मदद मांगने की बात से इनकार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी