एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट को लेकर यूक्रन पर रूसी हमला जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेनी वायुसेना ने शनिवार तड़के कहा कि उसके देश पर शुक्रवार की रात 16 रूसी ड्रोन ने हमला किया। टेलीग्राम पर वायुसेना कमान ने लिखा कि 16 में से 11 ड्रोन को केंद्रीय, पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में मार गिराया गया

विदेश की खबरें | पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट को लेकर यूक्रन पर रूसी हमला जारी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेनी वायुसेना ने शनिवार तड़के कहा कि उसके देश पर शुक्रवार की रात 16 रूसी ड्रोन ने हमला किया। टेलीग्राम पर वायुसेना कमान ने लिखा कि 16 में से 11 ड्रोन को केंद्रीय, पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में मार गिराया गया

जिल इलाकों को निशाना बनया गया उनमें कीव, पश्चिमी ल्वीव प्रांत शामिल हैं।

कीव शहर प्रशासन के प्रमुख सेर्ही पोपको ने कहा कि यूक्रेनी वायुसेना ने यूक्रेन की राजधानी की ओर जाने वाले सभी ड्रोनों को मार गिराया, जबकि ल्वीव के क्षेत्रीय गवर्नर मैक्सिम कोजित्स्की ने शनिवार को कहा कि छह में से तीन ड्रोन को मार गिराया गया, जबकि अन्य तीन ने पोलैंड की सीमा से लगे जिले को निशाना बनाया।

यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, हमले आजोव सागर के पूर्वी तट और रूस के ब्रायंस्क प्रांत से किए गए, जो यूक्रेन की सीमा से लगे हुए हैं।

यूक्रेनी सेना ने कहा कि रूस ने बीत 24 घंटों के दौरान 34 हवाई हमले किये, एक मिसाइल दागी और विमान रोधी गोलाबारी 57 बार की गई।

जापोरिज्जिया शहर में शुक्रवार की रात को एक रिहायशी इलाके को रूसी रॉकेट ने निशाना बनाया।

जापोरिज्जिया सिटी काउंसिल के अनातोलिय कुर्तेव ने कहा कि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन कई मकान और एक पशु आश्रयस्थल ध्वस्त हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2023 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).