विदेश की खबरें | रूसी और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री आईएसएस के लिए रवाना हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के केट रूबिन्स तथा रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस के सर्जे कुद-स्वर्चकोव और सर्जे रीझिकोव ने बुधवार की सुबह कजाकस्तान के बायकोनूर अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से उड़ान भरी।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के केट रूबिन्स तथा रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस के सर्जे कुद-स्वर्चकोव और सर्जे रीझिकोव ने बुधवार की सुबह कजाकस्तान के बायकोनूर अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से उड़ान भरी।
तीनों अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पर छह महीने गुजारेंगे।
पहली बार अंतरिक्ष यात्रियों को ऐसी तकनीक से भेजा गया है कि वह तीन घंटे में आईएसएस पर पहुंच जाएंगे।
इससे पहले अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने में दोगुना समय लगता था।
यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: जॉनसन एंड जॉनसन ने ब्राजील में रद्द किए COVID19 वैक्सीन के ट्रायल्स.
तीनों अंतरिक्ष यात्री स्टेशन के कमांडर क्रिस कैसीडी के नेतृत्व में काम करेंगे।
आईएसएस के लिए रवाना होने से पहले मंगलवार को हुई प्रेस वार्ता में रूबिन्स ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए क्रू के सदस्यों ने मास्को के बाहर स्थित प्रशिक्षण केंद्र और उसके बाद बायकोनूर में पृथक-वास में रहे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)