एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | कीव पर रूस का भीषण हवाई हमला; यूक्रेन ने 18 मिसाइलों को नष्ट किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन की राजधानी कीव में मंगलवार तड़के रूस ने हवा, समुद्र और जमीन से मिसाइल दागते हुए भीषण हमला किया। हमलों के दौरान कीव में सोमवार देर रात तेज धमाकों की आवाजें सुनी गई। हमलों में किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है। पश्चिमी देशों के आपूर्ति वाले हथियारों ने हमले को रोकने में मदद की।

विदेश की खबरें | कीव पर रूस का भीषण हवाई हमला; यूक्रेन ने 18 मिसाइलों को नष्ट किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेन की राजधानी कीव में मंगलवार तड़के रूस ने हवा, समुद्र और जमीन से मिसाइल दागते हुए भीषण हमला किया। हमलों के दौरान कीव में सोमवार देर रात तेज धमाकों की आवाजें सुनी गई। हमलों में किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है। पश्चिमी देशों के आपूर्ति वाले हथियारों ने हमले को रोकने में मदद की।

हमले ऐसे समय में किए गए जब यूरोपीय नेताओं ने रूस को युद्ध के लिए दंडित करने के नए तरीके खोजे हैं और चीन के एक दूत ने बीजिंग के शांति प्रस्ताव पर कार्रवाई की मांग की है।

इस महीने में आठवीं बार रूस ने हवाई हमलों से कीव को निशाना बनाया है।

कीव सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा कि कीव पर रूस का यह हमला ‘‘ संख्या के आधार पर बेहद व्यापक था’’। उन्होंने कहा कि दनादन मिसाइलें दागी गईं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के यूरोप की यात्रा सम्पन्न करने के बीच ये हमले किए गए।

पोपको ने कहा, ‘‘ प्राथमिक जानकारी के अनुसार कीव के हवाई क्षेत्र में हमले करने वालों के अधिकतर ठिकानों का पता लगा उन्हें नष्ट कर दिया गया।’’

यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइल सहित विभिन्न प्रकार की 18 मिसाइलें दागी।

वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इनहात ने कहा कि सभी को मार गिराया गया।

इनहात ने सोशल मीडिया एप ‘टेलीग्राम’ पर बताया कि छह ‘किंजल’ एयरो-बैलिस्टिक मिसाइल को मिग-31के विमान से दागा गया। काला सागर में जहाजों से नौ क्रूज मिसाइलों और तीन जमीन आधारित एस-400 क्रूज मिसाइलों से राजधानी को निशाना बनाया गया।

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने बल की जवाबी कार्रवाई की सराहना करते हुए ट्वीट किया, ‘‘एक और अविश्वसनीय सफलता।’’

यूक्रेन में ब्रिटेन की राजदूत मेलिंडा सिमंस ने ट्वीट किया कि हमले भीषण थे।

उन्होंने लिखा, ‘‘ हिलती दीवारों के बीच रात काटना आसान नहीं था।’’

हमला ऐसे समय में किया गया है जब यूरोपीय नेता महाद्वीप के मुख्य मानवाधिकार निकाय 46 देशों की यूरोपीय परिषद के एक दुर्लभ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं।

इस बीच एक चीनी दूत आने वाले दिनों में यूक्रेन और रूस की यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि बीजिंग फरवरी में जारी शांति योजना पर जोर दे रहा है।

चीन के विदेश मंत्रालय के अनुसार,पूर्व राजदूत ली हुई भी पोलैंड, फ्रांस और जर्मनी की यात्रा करेंगे।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की सरकार का कहना है कि वह तटस्थ है और युद्ध में मध्यस्थ की भूमिका निभाना चाहती है। हालांकि उसने रूस को हमेशा राजनीतिक समर्थन दिया है।

इस बीच, देश के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार सोमवार से मंगलवार सुबह तक यूक्रेनी क्षेत्रों में रूसी गोलाबारी में कम से कम सात नागरिकों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2023 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).