एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | यूक्रेन से वापसी में रूस ने मचायी तबाही, जेलेंस्की ने मांगी मदद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चेर्निहाइव में सहायता-वितरण केंद्र के रूप में सेवा कर रहे एक क्षतिग्रस्त स्कूल के बाहर खड़ी वैन से ब्रेड, डायपर और दवा प्राप्त करने के लिए दर्जनों लोग कतार में खड़े थे, जहां से पीछे हटने से पहले रूसी सेना का कई हफ्तों तक घेराव था। शहर की सड़कें क्षतिग्रस्त इमारतों से अटी पड़ी हैं जिनकी छतें या दीवारें गायब हैं। एक कक्षा में ब्लैकबोर्ड पर अब भी संदेश लिखा है: ‘‘बुधवार 23 फरवरी - कक्षा कार्य।’’ इसके अगले ही दिन रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया था।

विदेश की खबरें | यूक्रेन से वापसी में रूस ने मचायी तबाही, जेलेंस्की ने मांगी मदद

चेर्निहाइव में सहायता-वितरण केंद्र के रूप में सेवा कर रहे एक क्षतिग्रस्त स्कूल के बाहर खड़ी वैन से ब्रेड, डायपर और दवा प्राप्त करने के लिए दर्जनों लोग कतार में खड़े थे, जहां से पीछे हटने से पहले रूसी सेना का कई हफ्तों तक घेराव था। शहर की सड़कें क्षतिग्रस्त इमारतों से अटी पड़ी हैं जिनकी छतें या दीवारें गायब हैं। एक कक्षा में ब्लैकबोर्ड पर अब भी संदेश लिखा है: ‘‘बुधवार 23 फरवरी - कक्षा कार्य।’’ इसके अगले ही दिन रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया था।

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि हाल में रूसी सेना की वापसी के बावजूद देश कमजोर बना हुआ है और उन्होंने आगामी आक्रमण का सामना करने के लिए नाटो से हथियारों की गुहार लगाई। गठबंधन के राष्ट्रों ने हथियारों की आपूर्ति बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की, इस रिपोर्ट के आधार पर कि रूसी सेना ने राजधानी के आसपास के क्षेत्रों में अत्याचार किया।

पश्चिमी देशों के सहयोगियों ने रूस पर आर्थिक दंड भी बढ़ा दिया, जिसमें रूसी कोयला आयात पर यूरोपीय संघ द्वारा प्रतिबंध और रूस के साथ सामान्य व्यापार संबंधों को निलंबित करने का अमेरिकी कदम शामिल है। कुलेबा ने पश्चिमी देशों को रूस पर प्रतिबंध जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया और पूछा, ‘‘प्रतिबंध लगाने के लिए आपको और कितने बुचा चाहिए?’’

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने रात्रिकालीन संबोधन में कहा कि बुचा की भयावहता केवल शुरुआत हो सकती है। बुचा से सिर्फ 30 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में उत्तरी शहर बोरोदिएंका में जेलेंस्की ने और अधिक लोगों के हताहत होने की आशंका जताई और कहा, ‘‘वहां मंजर बहुत डरावना है’’।

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता प्रमुख ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह इस सप्ताह यूक्रेन और रूस में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद संघर्ष विराम को लेकर ‘‘आशान्वित नहीं’’ हैं। उन्होंने दोनों पक्षों में एक दूसरे के प्रति भरोसे की कमी को रेखांकित किया। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन पर क्रीमिया और यूक्रेन की सैन्य स्थिति पर किए गए प्रस्तावों पर पीछे हटने का आरोप लगाने के बाद यह बात कही।

यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरीना वेरेशचुक ने कहा कि यूक्रेन और रूस के अधिकारी बृहस्पतिवार को डोनबास के कई इलाकों से नागरिकों को निकालने के लिए मार्ग बनाने पर सहमत हुए हैं।

अमेरिकी कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को रूस के साथ सामान्य व्यापार संबंधों को निलंबित करने और उसके तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने के लिए मतदान किया, जबकि यूरोपीय संघ ने कोयला आयात पर प्रतिबंध सहित नए कदमों को मंजूरी दी। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व संगठन के प्रमुख मानवाधिकार निकाय से रूस को निलंबित करने के लिए मतदान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2022 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).