विदेश की खबरें | अंतरिक्ष स्टेशन के सदस्यों को वापस लाने के लिए रूस नया अंतरिक्षयान भेजेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चालक दल के सदस्यों के यान के क्षतिग्रस्त होने के चलते रूस ने यह फैसला किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

चालक दल के सदस्यों के यान के क्षतिग्रस्त होने के चलते रूस ने यह फैसला किया है।

रूसी अंतरिक्ष यात्री सर्गेई प्रोकोपयेव तथा दिमित्री पेटेलिन और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ के अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रुबियो सितंबर में ‘सोयूज एमएस -22’ यान पर सवार होकर अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे और उनकी योजना इसी यान के जरिये पृथ्वी पर वापस लौटने की थी। हालांकि, पिछले महीने यान से ‘कूलेंट’ (शीतलक) का रिसाव हो गया था।

‘रॉसकॉसमॉस’ के प्रमुख यूरी बोरिसोव ने संवाददाताओं से कहा कि हालात का जायजा लेने और नासा के साथ विचार-विमर्श के बाद रूस ने यह फैसला किया है कि 20 फरवरी को चालक दल रहित यान ‘सोयूज एमएस -23’ को अंतरिक्ष स्टेशन रवाना किया जाएगा ताकि तीनों अंतरिक्ष यात्री इसकी मदद से पृथ्वी पर वापस लौट सकें।

इससे पहले ‘रॉसकॉसमॉस’ ने इस यान को मार्च में भेजने की योजना बनाई थी।

बोरिसोव ने कहा कि ‘सोयूज एमएस-23’ कुछ आवश्यक सामान को भी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचाएगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज