विदेश की खबरें | रूस ने नाटो के लिए अपना मिशन स्थगित किया : विदेश मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि सैन्य गठबंधन में रूस के मिशन के आठ सदस्यों को नाटो द्वारा पिछले हफ्ते निष्कासित करने के जवाब में यह कदम उठाया गया है।

विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि सैन्य गठबंधन में रूस के मिशन के आठ सदस्यों को नाटो द्वारा पिछले हफ्ते निष्कासित करने के जवाब में यह कदम उठाया गया है।

नाटो का आरोप है कि रूस के मिशन के कुछ सदस्य खुफिया के तौर पर गोपनीय तरीके से काम कर रहे थे और उसने अपने मुख्यालय में मॉस्को की टीम को आधा कर दिया।

लावरोव ने घोषणा की कि मॉस्को में नाटो के सैन्य संपर्क एवं सूचना कार्यालयों को बंद कर दिया जाएगा।

लावरोव ने कहा, ‘‘नाटो के जानबूझकर की गई कार्रवाई के जवाब में हम नाटो के लिए अपने स्थायी मिशन का काम संभवत: एक नवंबर से रोक रहे हैं, इसमें मुख्य सैन्य राजदूत का कार्य भी शामिल है। इसमें कुछ और दिन भी लग सकता है।’’

उन्होंने कहा कि पश्चिमी गठबंधन और मॉस्को के बीच संपर्क बेल्जियम में रूस के दूतावास के माध्यम से किया जा सकता है।

रूस द्वारा 2014 में यूक्रेन से क्रीमिया प्रायद्वीप को अलग करने के बाद ही नाटो ने व्यावहारिक रूप से रूस के साथ सहयोग खत्म कर दिया था, लेकिन उच्चस्तरीय बैठक और दोनों सेनाओं के बीच समन्वय के लिए मार्ग खुला रखा था।

लेकिन इसके बाद से नाटो-रूस परिषद् की यदा-कदा ही बैठक हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें