विदेश की खबरें | रूस हिरासत में लिये गए अमेरिकी पत्रकार गेर्शकोविच सहित कैदियों की अदला-बदली पर वार्ता को तैयार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कैदियों की इस अदला-बदली के तहत ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के पत्रकार इवान गेर्शकोविच (31) को भी अमेरिका को सौंपे जाने की संभावना है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कैदियों की इस अदला-बदली के तहत ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के पत्रकार इवान गेर्शकोविच (31) को भी अमेरिका को सौंपे जाने की संभावना है।

यह पूछे जाने पर कि जासूसी के आरोप में मार्च से रूस की जेल में बंद गेर्शकोविच से मिलने की अमेरिकी राजदूत लिन ट्रेसी को सोमवार को दी गई अनुमति क्या कैदियों की अदला-बदली का मार्ग प्रशस्त कर सकती है, क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि मास्को और वाशिंगटन इस मुद्दे पर संपर्क में हैं।

पेस्कोव ने संवाददताओं से कहा, ‘‘हमने कहा है कि इस मुद्दे पर कुछ बात की गई है, लेकिन हम उन पर सार्वजनिक रूप से चर्चा करना नहीं चाहते। यह अवश्य होनी चाहिए और एकांत में होनी चाहिए।’’

उन्होंने अधिक विवरण दिये बगैर कहा कि राजनयिकों के संपर्क करने के विधिक अधिकार दोनों पक्षों द्वारा सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

अमेरिकी नागरिक को मार्च के अंत में तब गिरफ्तार किया गया था, जब वह ‘रिपोर्टिंग’ के लिए रूस आए थे। मॉस्को की एक अदालत ने पिछले महीने उन्हें 30 अगस्त तक हिरासत में भेज दिया था। बचाव पक्ष के वकीलों ने इस फैसले को चुनौती दी है।

गेर्शकोविच को मॉस्को की लेफोर्टोवो जेल में रखा गया है, जो अपनी कठोर परिस्थितियों के लिए कुख्यात है।

वह सितंबर 1986 के बाद से रूस में जासूसी के आरोपों का सामना करने वाले पहले अमेरिकी पत्रकार हैं। वर्ष 1986 में निकोलस डैनिलॉफ पर जासूसी के आरोप लगाए गए थे। डैनिलॉफ को हालांकि 20 दिन बाद रिहा कर दिया गया था।

डैनिलॉफ की रिहाई के बदले अमेरिका ने सोवियत संघ के संयुक्त राष्ट्र मिशन के उस कर्मचारी को रिहा किया था, जिसे संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) ने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now