विदेश की खबरें | लुहांस्क के 80 प्रतिशत क्षेत्र पर रूस का कब्जा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लुहांस्क उन दो महत्वपूर्ण प्रांतों में से एक है, जिनको मिलाकर डोनबास का क्षेत्र कहा जाता है।
लुहांस्क उन दो महत्वपूर्ण प्रांतों में से एक है, जिनको मिलाकर डोनबास का क्षेत्र कहा जाता है।
रूस के घोषित लक्ष्यों में से एक डोनबास में मास्को समर्थित अलगाववादियों के नियंत्रण वाले क्षेत्र का विस्तार करना है।
रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी को आक्रमण किया था, उससे पहले लुहांस्क का 60 प्रतिशत क्षेत्र कीव में मौजूद यूक्रेन की सरकार के नियंत्रण में था।
लुहांस्क के गवर्नर सेरही हैदाई ने कहा कि इस सप्ताह पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में अपने हमलों को फिर से शुरू करने वाले रूसी सैनिकों ने लुहांस्क क्षेत्र में हमले तेज कर अपना नियंत्रण मजबूत कर लिया है।
डोनबास के दोनेत्स्क क्षेत्र में भी रूसी हमले काफी तेज हो गए हैं।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम
- रूस ने यूक्रेन के शहरों पर हमले तेज किए, युद्ध में अधिक सैनिकों को भेजा।
- संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक अब तक 50 लाख से अधिक लोग यूक्रेन छोड़कर सुरक्षित स्थानों में शरण ले चुके हैं।
- जापान ने औपचारिक रूप से रूस को दिया गया सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र का दर्जा रद्द किया।
अन्य घटनाक्रम
- अमेरिकी रक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यूक्रेन के सैनिकों को एक यूरोपीय देश में अत्याधुनिक 155 एमएम हॉविट्जर तोप चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अधिकारी ने अपनी पहचान गुप्त रखे जाने की शर्त पर बताया कि यूक्रेन को ऐसी 18 तोपों की पहली खेप भेज दी गयी है तथा आने वाले समय में ऐसी और तोपें भेजी जाएंगी।
कीव, - यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध को रोकने के लिए उन्हें कोई नया रूसी प्रस्ताव नहीं मिला है। जेलेंस्की ने कहा है कि अब गेंद रूस के पाले में है और उसे ही निर्णय लेना होगा।
कीव - यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के एक सलाहकार ने रूस को मारियुपोल में तत्काल नये दौर की वार्ता आयोजित करने की चुनौती दी है।
जेलेंस्की ने कहा कि अज़ोवस्टल स्टील संयंत्र में करीब एक हजार आम नागरिकों के फंस होने की आशंका है।
कीव, - राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बुधवार देर रात राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि रूस ने यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों पर हमले काफी तेज कर दिए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के सहयोगी देश इस स्थिति को बेहतर तरीके से समझते हैं और उन्हें पता है कि ऐसी स्थिति में किस तरह मदद की जानी चाहिए।
कीव - यूक्रेन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि बुधवार को मारियुपोल से आम नागरिकों को निकालने की योजना विफल हो गयी थी, क्योंकि रूस ने संघर्ष विराम का पालन नहीं किया।
संयुक्त राष्ट्र - संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस शांति के लिए दबाव बनाने के लिए मॉस्को और कीव में रूस और यूक्रेन के नेताओं से मिलना चाहते हैं।
लंदन - रूस और बेलारूस के टेनिस खिलाड़ियों को यूक्रेन में युद्ध के कारण इस साल विंबलडन में खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी, ऑल इंग्लैंड क्लब ने बुधवार को यह घोषणा की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2022 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

