एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | रूस ने यूक्रेन पर एक और मिसाइल हमला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पोलैंड की सेना ने कहा कि पश्चिमी यूक्रेन में दागी गई मिसाइलों में से एक रविवार को उसके हवाई क्षेत्र में घुस गई।

विदेश की खबरें | रूस ने यूक्रेन पर एक और मिसाइल हमला किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पोलैंड की सेना ने कहा कि पश्चिमी यूक्रेन में दागी गई मिसाइलों में से एक रविवार को उसके हवाई क्षेत्र में घुस गई।

कीव के सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा कि रूस ने टीयू-95एमएस रणनीतिक बमवर्षकों से दागी गई क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा कि हमले रूस के सेराटोव क्षेत्र के एंगेल्स जिले से शुरू किए गए थे। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में कोई जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य पोलैंड की ऑपरेशन कमान ने एक बयान में कहा कि पश्चिमी यूक्रेन के शहरों के खिलाफ रूस द्वारा दागी गई क्रूज मिसाइलों में से एक ने सुबह पोलैंड के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया।

बयान में कहा गया है कि पोलैंड के हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू की गई हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2024 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).