विदेश की खबरें | रूस ने यूक्रेन में लगातार तीसरी रात हवाई हमले किये, ओडेसा क्षेत्र को निशाना बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कुछ दिन पहले ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को प्रमुख काला सागर बंदरगाह से अनाज भेजने की अनुमति दी थी। हालांकि, बाद में पुतिन ने कहा कि मॉस्को ‘काला सागर अनाज पहल’ में अपनी सहभागिता रोकेगा। इस पहल से दुनिया तक खाद्यान्न का निर्यात बढ़ा और कई ऐसे देशों तक अनाज पहुंचा जो भुखमरी का सामना कर रहे थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कुछ दिन पहले ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को प्रमुख काला सागर बंदरगाह से अनाज भेजने की अनुमति दी थी। हालांकि, बाद में पुतिन ने कहा कि मॉस्को ‘काला सागर अनाज पहल’ में अपनी सहभागिता रोकेगा। इस पहल से दुनिया तक खाद्यान्न का निर्यात बढ़ा और कई ऐसे देशों तक अनाज पहुंचा जो भुखमरी का सामना कर रहे थे।

यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि ओडेसा में हुए हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हुई तथा काला सागर के करीब एक शहर मायकोलाइव में एक बच्चा सहित कम से कम 19 लोग घायल हुए।

हाल ही में रूस और क्रीमिया प्रायद्वीप को जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण पुल पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। रूसी अधिकारियों ने इस हमले के लिए यूक्रेनी ड्रोन नौकाओं को जिम्मेदार ठहराया था।

बाद में रूस ने हमले का बदला लेने के इरादे से यूक्रेन के महत्वपूर्ण अनाज निर्यात बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया।

यूक्रेन के अनाज निर्यात बुनियादी ढांचे पर हमलों की वजह से भुखमरी का सामना कर रहे देशों में खाद्य पदार्थों की कीमत बढ़ गई है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि समझौते के समाप्त होने से लोगों को ज्यादा परेशानी होगी। इससे संभावित रूप से लाखों लोग प्रभावित होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज