विदेश की खबरें | यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस भोजन, ऊर्जा और अपहृत बच्चों को हथियार बना रहा है: जेलेंस्की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक शीर्ष स्तरीय बैठक में उन्होंने कहा, ‘‘जब नफरत को किसी राष्ट्र के खिलाफ हथियार बनाया जाता है, तो वह वहीं नहीं रुकता है।’’
संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक शीर्ष स्तरीय बैठक में उन्होंने कहा, ‘‘जब नफरत को किसी राष्ट्र के खिलाफ हथियार बनाया जाता है, तो वह वहीं नहीं रुकता है।’’
जेलेंस्की ने कहा, ‘‘यूक्रेन के खिलाफ वर्तमान युद्ध का लक्ष्य हमारी जमीन, हमारे लोगों, हमारे जीवन, हमारे संसाधनों को आपके खिलाफ हथियारों में बदलना है... अंतरराष्ट्रीय नियम-आधारित व्यवस्था के खिलाफ ।’’
उन्होंने ईंधन और खाद्य आपूर्ति पर युद्ध के प्रभाव की ओर इशारा किया। उन्होंने रूसी आक्रमण के बाद देश से हजारों बच्चों के अपहरण के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘उनका क्या होगा।’’
ज़ेलेंस्की ने कहा, ‘‘रूस में उन बच्चों को यूक्रेन से नफरत करना सिखाया जाता है। उनके परिवारों के साथ उनके सभी संबंध टूट गए हैं। यह स्पष्ट रूप से नरसंहार है।’’
अंतरराष्ट्रीय अदालत ने ने मार्च में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और एक अन्य अधिकारी के खिलाफ यूक्रेन से बच्चों के अपहरण का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। रूसी अधिकारियों ने बच्चों के किसी भी जबरन स्थानांतरण से इनकार किया है और कहा है कि कुछ यूक्रेनी बच्चे ‘देखभाल केंद्र’ में हैं।
रूस को शनिवार को महासभा को संबोधित करने का मौका मिलेगा। उस दिन विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के मंच पर आने की उम्मीद है। जेलेंस्की के भाषण के दौरान संयुक्त राष्ट्र के उप राजदूत दिमित्री पॉलींस्की रूस की सीट पर बैठे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)