एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | रूस ‘युद्ध विराम का दिखावा’ कर रहा, जबकि हमले जारी हैं : जेलेंस्की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में एकतरफा अस्थायी युद्ध विराम की घोषणा की थी।

विदेश की खबरें | रूस ‘युद्ध विराम का दिखावा’ कर रहा, जबकि हमले जारी हैं : जेलेंस्की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में एकतरफा अस्थायी युद्ध विराम की घोषणा की थी।

जेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ईस्टर की सुबह तक हम यह कह सकते हैं कि रूसी सेना युद्ध विराम की धारणा बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन कुछ स्थानों पर, यूक्रेन पर हमला करने और नुकसान पहुंचाने के प्रयास जारी रहे।’’

पुतिन ने शनिवार को ईस्टर पर युद्ध विराम की घोषणा की थी। हालांकि जेलेंस्की ने रविवार सुबह कहा कि यूक्रेनी सेना ने अग्रिम मोर्चे पर विभिन्न क्षेत्रों में रूसी गोलाबारी की 59 घटनाएं और साथ ही कई ड्रोन हमले दर्ज किए हैं।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने युद्ध विराम के बावजूद यूक्रेनी सेना पर दोनेत्सक क्षेत्र में रात भर हमले करने का आरोप लगाया। मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन ने रूसी क्षेत्र में 48 ड्रोन भेजे थे।

मंत्रालय ने यूक्रेनी सेना के हमले में कुछ लोगों के हताहत होने का भी दावा किया। हालांकि उसने इस संबंध में विस्तृत विवरण नहीं दिया। मंत्रालय ने दावा किया कि रूसी सैनिकों ने युद्ध विराम का सख्ती से पालन किया।

जेलेंस्की ने कहा कि रूस को युद्ध विराम की शर्तों का पूरी तरह पालन करना चाहिए और यूक्रेन की इस पेशकश को दोहराया कि युद्ध विराम को 30 दिनों के लिए बढ़ाया जाए। यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2025 11:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).