देश की खबरें | रूस ने यूक्रेन पर संयुक्त सुरक्षा परिषद प्रस्ताव पर भारत के रुख की ‘‘अत्यंत प्रशंसा’’ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रूस ने यूक्रेन पर रूसी हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के प्रस्ताव पर भारत की "स्वतंत्र और संतुलित" रुख की शनिवार को ‘‘अत्यंत’’ सराहना की।

नयी दिल्ली, 26 फरवरी रूस ने यूक्रेन पर रूसी हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के प्रस्ताव पर भारत की "स्वतंत्र और संतुलित" रुख की शनिवार को ‘‘अत्यंत’’ सराहना की।

भारत ने शुक्रवार को अमेरिका द्वारा पेश किये गए उस प्रस्ताव पर मतदान करने से परहेज किया जिसमें यूक्रेन के खिलाफ रूस के "आक्रामक बर्ताव" की निंदा की गई थी।

रूसी दूतावास ने कहा कि भारत के साथ विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की भावना में, मास्को यूक्रेन से संबंधित स्थिति पर नयी दिल्ली के साथ नजदीकी संवाद बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसने ट्वीट किया, ‘‘25 फरवरी, 2022 को यूएनएससी में मतदान में भारत की स्वतंत्र और संतुलित रुख की अत्यंत सराहना करते हैं।’’

उसने कहा, ‘‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की भावना के तहत रूस यूक्रेन से संबंधित स्थिति पर भारत के साथ घनिष्ठ संवाद बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

भारत ने हालांकि प्रस्ताव पर मतदान से परहेज किया लेकिन साथ ही देशों की ''संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता'' का सम्मान करने का आह्वान भी किया और ''हिंसा व शत्रुता'' को तत्काल समाप्त करने की मांग की। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को यह भी कहा कि वह सभी संबंधित पक्षों के संपर्क में है और उनसे बातचीत की मेज पर लौटने का आग्रह किया।

दरअसल यूक्रेन के खिलाफ रूस के ‘आक्रामक बर्ताव’ की ‘कड़े शब्दों में निंदा’ करने वाले एक प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मतदान हुआ, जिसमें भारत ने हिस्सा नहीं लिया। सुरक्षा परिषद में यह प्रस्ताव अमेरिका की तरफ से पेश किया गया था।

भारत ने ‘एक्सप्लानेशन ऑफ वोट’ (ईओवी) में कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून और देशों की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान पर समकालीन वैश्विक व्यवस्था बनी है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘सभी सदस्य देशों को रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ने के लिए इन सिद्धांतों का सम्मान करने की जरूरत है। मतभेदों और विवादों को सुलझाने के लिए संवाद ही एकमात्र रास्ता है, चाहे यह इस समय कितना भी कठिन क्यों न हो।’’

भारत ने कहा कि वह यूक्रेन में हाल के घटनाक्रम से बहुत परेशान है। भारत ने आग्रह किया कि हिंसा और शत्रुता को तत्काल समाप्त करने के लिए सभी प्रयास किए जाएं।

रूस ने प्रस्ताव को रोकने के लिए अपनी वीटो शक्ति का इस्तेमाल किया। 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव के पक्ष में 11 मत पड़े, रूस ने इसका विरोध किया वहीं भारत, चीन और संयुक्त अरब अमीरात ने मतदान से परहेज किया।

मतदान से कुछ घंटे पहले, रूस ने कहा था कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत से समर्थन की उम्मीद करता है।

रूस के ‘चार्ज डी' अफेयर्स’ रोमन बाबुश्किन ने कहा कि भारत को उन कारणों की गहरी समझ है जिसके कारण यूक्रेन में मौजूदा स्थिति उत्पन्न हुई और मास्को दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के साथ नयी दिल्ली से निरंतर समर्थन की उम्मीद करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\