विदेश की खबरें | रूस के पास क्लस्टर बम का पर्याप्त भंडार: पुतिन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका से यूक्रेन को क्लस्टर बम की आपूर्ति पर अपनी पहली टिप्पणी में, पुतिन ने रविवार को प्रकाशित एक साक्षात्कार में कहा कि रूस ने यूक्रेन में अपने युद्ध में अब तक क्लस्टर बम का इस्तेमाल नहीं किया है।
अमेरिका से यूक्रेन को क्लस्टर बम की आपूर्ति पर अपनी पहली टिप्पणी में, पुतिन ने रविवार को प्रकाशित एक साक्षात्कार में कहा कि रूस ने यूक्रेन में अपने युद्ध में अब तक क्लस्टर बम का इस्तेमाल नहीं किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘अब तक, हमने ऐसा नहीं किया है, हमने इसका इस्तेमाल नहीं किया है और हमें ऐसी कोई आवश्यकता नहीं पड़ी।’’ हालांकि रूस और यूक्रेन, दोनों द्वारा क्लस्टर बमों के इस्तेमाल का व्यापक रूप से उल्लेखित किया गया है तथा रूस के हमलों के बाद क्लस्टर बम पाए गए हैं।
रुसिया टीवी के रिपोर्टर पावेल ज़रुबिन ने रविवार रात निर्धारित प्रसारण से पहले रविवार को साक्षात्कार के अंश अपने टेलीग्राम चैनल पर प्रकाशित किए।
पेंटागन ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका द्वारा प्रदान किए गए क्लस्टर बम यूक्रेन में आ गए हैं।
क्लस्टर बम को ऊंचाई से हवा में छोड़ा जाता है और इसके अंदर से हजारों की संख्या में छोटे बम निकलते हैं, जो निशाना बनाए गए स्थान पर भारी तबाही मचाते हैं। अतीत में क्लस्टर बम के इस्तेमाल में बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं। यही वजह है कि कई देश क्लस्टर बम के इस्तेमाल से परहेज करते हैं।
पिछले सप्ताह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा अंतिम निर्णय लेने से पहले, अमेरिकी नेताओं ने महीनों तक इस पेचीदे मुद्दे पर चर्चा की।
यूक्रेन ने इन्हें घनी आबादी वाले इलाकों से दूर ही इसके इस्तेमाल करने का वादा किया है।
वहीं यूक्रेन की सेना ने रविवार सुबह कहा कि पिछले 24 घंटे में रूस ने 40 हवाई हमलों और रॉकेट लांचर से 46 हमलों के अलावा, ईरान निर्मित दो शाहेद ड्रोन से हमले किये, दो क्रूज मिसाइलें दागी और दो विमान भेदी मिसाइलें छोड़ीं।
डोनेत्स्क के गवर्नर पावलो किरिलेंको ने रविवार को कहा कि शनिवार को क्षेत्र के दो निवासियों की मौत हो गई, और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
यूक्रेनी अभियोजक जनरल के कार्यालय के अनुसार, देश में अन्य जगहों पर, रविवार को दक्षिणी क्षेत्र खेरसॉन में रूसी सेना द्वारा छोड़े गए एक विस्फोटक उपकरण में विस्फोट होने से आठ और 10 साल की उम्र के दो लड़के घायल हो गए।
गवर्नर ऑलेक्ज़ेंडर प्रोकुदिन ने कहा कि रूस ने खेरसॉन क्षेत्र में 69 गोले दागे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)