विदेश की खबरें | रूस ने यूक्रेन में सर्बियाई रॉकेट को लेकर मांगा स्पष्टीकरण
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने इन खबरों पर ‘गहरी चिंता’ प्रकट की जो पिछले महीने सबसे पहले सरकारी रूसी मीडिया से आयी।
रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने इन खबरों पर ‘गहरी चिंता’ प्रकट की जो पिछले महीने सबसे पहले सरकारी रूसी मीडिया से आयी।
उन्होंने बृहस्पतिवार को रूस के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर डाले गये एक बयान में कहा, ‘‘ हमारी नजर इस खबर पर है।’’
उन्होंने कहा कि यूक्रेन को हथियारों की संभावित आपूर्ति से सर्बिया-रूस संबंधों के लिए ‘गंभीर प्रश्न’ खड़ा हो गया है।
मीडिया की खबर में कहा गया है कि एक सर्बियाई हथियार फैक्टरी ने ‘ग्रेड मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर’ के लिए करीब 3500 मिसाइल की हाल में आपूर्ति की है। यूक्रेन और रूसी सैन्यबलों द्वारा इस लॉन्चर का इस्तेमाल किया जाता है।
यूक्रेन को तुर्की और स्लोवाकिया के रास्ते 122 एमएम रॉकेट कथित रूप से पहुंचाये गये।
सर्बिया के रक्षा मंत्री मिलोस वुसेविक ने इस बात से इनकार किया है कि उनके देश ने यूक्रेन को मिसाइल की आपूर्ति की है लेकिन इस संभावना से इनकार नहीं किया कि उसने तीसरे पक्ष से ये हासिल किये होंगे।
सर्बिया यूरोप में रूस का सबसे करीबी सहयोगी है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)