विदेश की खबरें | रूस ने यूक्रेन पर सीमावर्ती इलाकों में हवाई हमले करने का आरोप लगाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस की जांच समिति ने आरोप लगाया कि यूक्रेन के दो सैन्य हेलीकॉप्टर बृहस्पतिवार को रूस के हवाई क्षेत्र में घुसे और उन्होंने रूसी सीमा से करीब 11 किलोमीटर दूर क्लिमोवो गांव में रिहायशी इमारतों पर कम से कम छह हवाई हमले किए। उसने बताया कि गांव में कम से कम छह मकान क्षतिग्रस्त हुए और एक शिशु समेत सात लोगों को चोटें आयी हैं।
रूस की जांच समिति ने आरोप लगाया कि यूक्रेन के दो सैन्य हेलीकॉप्टर बृहस्पतिवार को रूस के हवाई क्षेत्र में घुसे और उन्होंने रूसी सीमा से करीब 11 किलोमीटर दूर क्लिमोवो गांव में रिहायशी इमारतों पर कम से कम छह हवाई हमले किए। उसने बताया कि गांव में कम से कम छह मकान क्षतिग्रस्त हुए और एक शिशु समेत सात लोगों को चोटें आयी हैं।
इससे पहले रूस की सरकारी सुरक्षा सेवा ने बृहस्पतिवार को यूक्रेनी सेना पर बुधवार को ब्रायांस्क क्षेत्र में एक सीमा चौकी पर मोर्टार दागने का भी आरोप लगाया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आगाह किया कि रूस से गैस आयात खत्म करने की पश्चिमी देशों की कोशिशों का उनकी अर्थव्यवस्थाओं पर नकारात्मक असर पड़ेगा।
जिनेवा : रेड क्रॉस ने कहा कि वह यूक्रेन में या रूसी आक्रमण से बचकर विदेश भाग गए 20 लाख से अधिक लोगों की मदद करने के लिए अपना अब तक का सबसे बड़ा नकदी सहायता कार्यक्रम शुरू कर रहा है।
‘इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रीसेंट सोसायटीज’ की प्रवक्ता निकोल रोबिच्यु ने बृहस्पतिवार को कहा कि संगठन की योजना यूक्रेन में युद्ध से प्रभावित लोगों को करीब 10.6 करोड़ डॉलर देने की योजना है।
पेरिस : फ्रांस सरकार ने कहा कि उसने पेरिस के फ्रेंच रिवेरा तथा अन्य स्थानों पर 33 संपत्तियों पर रोक लगा दी है जो रूसी के कुलीन वर्गों की थीं।
ल्वीव : यूक्रेनी दावे के विपरीत रूस के रक्षा मंत्री ने कहा है कि मोस्कवा क्रूजर (काला सागर में रूसी बेड़े का प्रमुख पोत) पर लगी आग को नियंत्रित कर लिया गया है और यह पोत इस समय सागर में तैर रहा है। लेकिन इसके पहले यूक्रेन ने हमला करके रूसी पोत को डुबोने का दावा किया था।
लेकिन रूसी रक्षा मंत्री ने कहा कि पोत तैर रहा है और यह बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है। मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बयान जारी करके कहा कि पोत पर अब आग नहीं है और गोला-बारूद में हो रहे विस्फोट पर रोक लगा दी गई है। बयान के मुताबिक मुख्य मिसाइल हथियार क्षतिग्रस्त नहीं हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2022 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

