IPL 2022, SRH vs KKR: नितीश राणा-आंद्रे रसेल ने खेली तूफानी पारी, केकेआर ने हैदराबाद को दिया 176 रनों का टारगेट
मलिक ने दसवें ओवर में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर (28) का कीमती विकेट लिया और इसी ओवर में शेल्डन जैकसन (सात) को भी पवेलियन भेजा. राणा ने दूसरे छोर से रन बनाने का सिलसिला जारी रखते हुए अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाये. उन्होंने अय्यर और रसेल दोनों के साथ 39 रन की साझेदारी की.
मुंबई: आंद्रे रसेल (Andre Russell) और नीतिश राणा (Nitish Rana) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को शुरूआती संकट से निकालकर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ आईपीएल (IPL) के मैच में शुक्रवार को आठ विकेट पर 175 रन तक पहुंचाया. केकेआर ने पावरप्ले के ओवरों में ही शीर्षक्रम के तीन बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये लेकिन इसके बाद राणा ने 36 गेंद में 54 और रसेल ने 25 गेंद में नाबाद 49 रन बनाकर टीम को अच्छा स्कोर दिया.
सनराइजर्स के लिये तेज गेंदबाज मार्को जानसेन ने 26 रन देकर एक , टी नटराजन ने 37 रन देकर तीन, भुवनेश्वर कुमार ने 37 रन देकर एक और उमरान मलिक ने 27 रन देकर दो विकेट लिये. पहले गेंदबाजी के फैसले को सही साबित करते हुए दक्षिण अफ्रीका के जानसेन ने उछाल और स्विंग का पूरा उपयोग करके आरोन फिंच (सात) को सस्ते में आउट किया. इसके बाद नटराजन ने पांचवें ओवर में दो विकेट निकाले.
उन्होंने पहले वेंकटेश अय्यर (छह) को रवाना किया और फिर सुनील नारायण (छह) का विकेट लिया. केकेआर का स्कोर इस समय तीन विकेट पर 31 रन था. इसके बाद सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन ने स्पिनर को गेंद सौंपी लेकिन जगदीशा सुचित फॉर्म में नहीं दिखे.
मलिक ने दसवें ओवर में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर (28) का कीमती विकेट लिया और इसी ओवर में शेल्डन जैकसन (सात) को भी पवेलियन भेजा. राणा ने दूसरे छोर से रन बनाने का सिलसिला जारी रखते हुए अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाये. उन्होंने अय्यर और रसेल दोनों के साथ 39 रन की साझेदारी की. वह 18वें ओवर में नटराजन का शिकार हुए. रसेल ने अपनी आकर्षक पारी में चार चौके और चार छक्के जड़े जिसमें आखिरी ओवर में लगाये दो छक्के शामिल है. केकेआर ने आखिरी पांच ओवरों में 55 रन बनाये.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2022 09:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

