देश की खबरें | रूपिंदर पाल सिंह एशिया कप के लिये भारतीय हॉकी टीम के कप्तान नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संन्यास से वापसी करने वाले अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह जकार्ता में होने वाले एशिया कप में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की अगुवाई करेंगे।

नयी दिल्ली, नौ मई संन्यास से वापसी करने वाले अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह जकार्ता में होने वाले एशिया कप में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की अगुवाई करेंगे।

एशिया कप 23 मई से एक जून के बीच आयोजित किया जाएगा जो कि विश्व कप क्वालीफायर भी है।

मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह और पीआर श्रीजेश जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। भारत ने टूर्नामेंट के लिये अपनी दूसरी श्रेणी की टीम चुनी है जिसमें बीरेंद्र लाकड़ा को रूपिंदर के साथ उप कप्तान बनाया गया है।

रूपिंदर और लाकड़ा दोनों ने पिछले साल तोक्यो ओलंपिक खेलों के बाद संन्यास की घोषणा की थी लेकिन बाद में खुद को चयन के लिये उपलब्ध रखा था।

दो बार के ओलंपियन सरदार सिंह को टीम का कोच बनाया गया है। इस पूर्व कप्तान का कोच के रूप में यह पहला टूर्नामेंट होगा।

एशिया कप में भारत को जापान, पाकिस्तान और मेजबान इंडोनेशिया के साथ पूल ए में रखा गया है, जबकि मलेशिया, कोरिया, ओमान और बांग्लादेश पूल बी में हैं।

टीम में कम से कम 10 खिलाड़ी ऐसे हैं जो सीनियर टीम में पदार्पण करेंगे। इनमें जूनियर विश्व कप खिलाड़ी यशदीप सिवाच, अभिषेक लाकड़ा, मनजीत, विष्णुकांत सिंह और उत्तम सिंह भी शामिल हैं।

इनके अलावा टीम में मारीस्वरेन शक्तिवेल, शेष गौड़ा बीएम, पवन राजभर, आभरण सुदेव और एस कार्थी के रूप में नये चेहरे शामिल हैं।

टीम में पंकज कुमार रजक और सूरज करकेरा के रूप में दो गोलकीपर हैं। रक्षापंक्ति की जिम्मेदारी रूपिंदर, यशदीप सिवाच, अभिषेक लाकड़ा, बीरेंद्र लाकड़ा, मंजीत, दीपसन टिर्की, विष्णुकांत सिंह, राजकुमार पाल, मरीस्वरेन शक्तिवेल, शेष गौड़ा बीएम और सिमरनजीत सिंह संभालेंगे।

अग्रिम पंक्ति में पवन राजभर, अभारण सुदेव, एसवी सुनील, उत्तम सिंह और एस कार्थी शामिल हैं।

कोच बीजे करियप्पा ने कहा, ‘‘टीम अनुभवी और नये खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है, जिनमें से कई खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले हैं लेकिन वे सीनियर टीम से नहीं खेले हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत मेजबान होने के कारण पहले ही विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर चुका है, इसलिए यह हमारे लिये नये खिलाड़ियों को आजमाने का अच्छा मंच होगा।’’

सरदार ने कहा, ‘‘इस टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जिन्हें मैंने टीम में जगह बनाने के लिये पिछले कुछ सप्ताह में कड़ी मेहनत करते देखा है। भारत के कोच के रूप में यह मेरा पहला टूर्नामेंट होगा और मैं इस नये अनुभव को लेकर उत्साहित हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\