एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये का 19 महीने का सबसे बुरा दिन, डॉलर के मुकाबले 104 पैसे गिरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बांड बाजारों बांड के दामों में भारी गिरावट के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में शुक्रवार को 19 महीनों की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। रुपया 104 पैसे का गोता लगा कर प्रति डालर 73.47 पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपये का 19 महीने का सबसे बुरा दिन, डॉलर के मुकाबले 104 पैसे गिरा

मुंबई, 26 फरवरी वैश्विक बांड बाजारों बांड के दामों में भारी गिरावट के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में शुक्रवार को 19 महीनों की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। रुपया 104 पैसे का गोता लगा कर प्रति डालर 73.47 पर बंद हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी और सीरिया के बीच बढ़ते तनाव के कारण भी निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डालर के मुकाबले 72.43 पर खुलने के बाद कारोबार के दौरान दिन के निम्नतम स्तर 73.51 रुपये को छू गया। अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 104 पैसे की गिरावट के साथ 73.47 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

यह पांच अगसत 2019 केबाद रुपये की विनिमय दर में सबसे बड़ी गिरावट है।

बृहस्पतिवार को बाजार बंद होने के समय विनिमय दर 72.43 प्रति डॉलर थी।

साप्ताहिक आधार पर डॉलर के मुकाबले रुपये में 82 पैसे की गिरावट आई है।

छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 90.52 हो गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे जिन्होंने बुधवार को 28,739.17 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वाायदा का भाव 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.22 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2021 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).