एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में तीन महीनों का पहला बड़ा उछाल, डालर के मुकाबले 43 पैसे मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख और अमेरिकी डॉलर के समक्ष एशियाई मुद्राओं में मजबूती के बीच सोमवार को रुपये में करीब तीन माह का बससे अच्छा उछाल दिखा। डॉलर के मुकाबले स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर 43 पैसे की मजबूती के साथ 74.31 पर बंद हुई।

जरुरी जानकारी | रुपये में तीन महीनों का पहला बड़ा उछाल, डालर के मुकाबले 43 पैसे मजबूत

मुंबई, पांच जुलाई घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख और अमेरिकी डॉलर के समक्ष एशियाई मुद्राओं में मजबूती के बीच सोमवार को रुपये में करीब तीन माह का बससे अच्छा उछाल दिखा। डॉलर के मुकाबले स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर 43 पैसे की मजबूती के साथ 74.31 पर बंद हुई।

अन्तरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.51 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 74.00 के उच्च स्तर और 74.55 रुपये निम्न स्तर तक गया। अंत में रुपया पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 43 पैसे मजबूत होकर 74.31 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शुक्रवार को रुपया प्रति डालर 74.74 पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा कि 11 कंपनियों के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को लाने की तैयारियों को देखते हुए इस माह विदेशी निधियों का निवेश बढ़ने की उम्मीद है। इस उम्मीद से भी रुपये को बल मिला।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत घटकर 92.15 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 395.33 अंक की तेजी के साथ 52,880 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक खनिज तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.37 प्रतिशत बढ़कर 76.45 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2021 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).