देश की खबरें | चीनी नागरिकों द्वारा चलाए जा रहे 50 करोड़ रुपये के ऑनलाइन रैकेट का भंडाफोड़, तीन भारतीय पकड़े गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तीन भारतीयों की गिरफ्तारी के साथ ही एक ऑनलाइन रैकेट का भंडाफोड़ किया गया, जिसमें दो चीनी नागरिक भी शामिल हैं। इन लोगों ने देशभर में करीब 20,000 लोगों से निवेश पर भारी भरकम रिटर्न देने का वादा कर कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद, आठ फरवरी तीन भारतीयों की गिरफ्तारी के साथ ही एक ऑनलाइन रैकेट का भंडाफोड़ किया गया, जिसमें दो चीनी नागरिक भी शामिल हैं। इन लोगों ने देशभर में करीब 20,000 लोगों से निवेश पर भारी भरकम रिटर्न देने का वादा कर कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

साइबराबाद के पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनार ने कहा कि फरार चीनी नागरिकों के साथ ही तीनों पर 90 दिनों में जमा पर 4.5 गुना रिटर्न देकर जनता को लुभाने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने बताया कि एक जमाकर्ता द्वारा की गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक मामला दर्ज किया गया और हरियाणा तथा दिल्ली से भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, चीनी नागरिकों में से एक ने भारत छोड़ दिया और वापस नहीं आया जबकि दूसरा भारत कभी नहीं आया था। उन्होंने तीनों के साथ मिलकर एक ऐप लॉन्च किया था और इसके जरिये लोगों को धोखा देता था।

उन्होंने बताया कि बाद में ऐप को बंद कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि जांच से पता चला कि जमाकर्ताओं द्वारा भुगतान किए गए पैसे को आरोपियों की फर्जी कंपनियों के बैंक खातों में जमा किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\