जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे कमजोर होकर 81.79 प्रति डॉलर पर रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले पांच पैसे कमजोर होकर 81.79 प्रति डॉलर पर आ गया।
मुंबई, 27 अप्रैल विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले पांच पैसे कमजोर होकर 81.79 प्रति डॉलर पर आ गया।
मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख से रुपये की गिरावट पर थोड़ी लगाम लगी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.69 प्रति डॉलर के भाव पर मजबूती से खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 81.79 रुपया प्रति डॉलर रह गया।
कारोबार के दौरान रुपया 81.61 के उच्च स्तर और 81.85 के निचले स्तर पर भी रहा।
बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 81.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, "शुरुआती दौर में मिली बढ़त को रुपये ने कारोबार आगे बढ़ने पर गंवा दिया। अमेरिकी आर्थिक वृद्धि के आंकड़ों के इंतजार ने भी कारोबार पर असर डाला।"
दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 101.50 हो गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 348.80 अंक की तेजी के साथ 60,649.38 अंक पर बंद हुआ।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 77.85 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,652.95 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिक्री की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2023 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

