एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 18 पैसे कमजोर होकर 82.34 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट के साथ 82.34 प्रति डॉलर के भाव पर आ गया।

जरुरी जानकारी | रुपया 18 पैसे कमजोर होकर 82.34 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 29 मार्च विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट के साथ 82.34 प्रति डॉलर के भाव पर आ गया।

सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में मजबूती की धारणा तथा विदेशी पूंजी के ताजा निवेश ने रुपये में बड़ी गिरावट को थामने का काम किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.26 प्रति डॉलर के भाव पर कमजोरी के साथ खुला था। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 18 पैसे गिरकर 82.34 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 82.23 के उच्चस्तर पर गया और 82.37 के निचले स्तर पर आया।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.16 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 102.13 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 79.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 346.37 अंक बढ़कर 57,960.37 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 1,245.39 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2023 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).