एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसा चढ़कर 82.03 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने और घरेलू बाजारों में तेजी रहने के बीच मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसा चढ़कर 82.03 के भाव (अस्थायी) पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसा चढ़कर 82.03 पर बंद

मुंबई, 27 जून विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने और घरेलू बाजारों में तेजी रहने के बीच मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसा चढ़कर 82.03 के भाव (अस्थायी) पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, ब्याज दर में बढ़ोतरी की आशंका गहराने से वैश्विक बाजारों में डॉलर के कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमत गिरने से भी डॉलर के मुकाबले रुपये को समर्थन मिला।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.02 प्रति डॉलर पर मजबूती के साथ खुला। हालांकि कारोबार के दौरान यह 81.95 के ऊपरी और 82.03 के निचले स्तर पर भी पहुंचा।

कारोबार के अंत में यह 82.03 रुपये प्रति डॉलर के भाव (अस्थायी) पर बंद हुआ जो एक पैसे की मजबूती को दर्शाता है।

एक दिन पहले सोमवार को रुपया आठ पैसे कमजोर होकर 82.04 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत गिरकर 102.58 पर आ गया।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.07 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में तीन दिनों के बाद तेजी लौटी। बीएसई सेंसेक्स 446.03 अंक उछलकर 63,416.03 अंक पर पहुंच गया जबकि एनएसई निफ्टी 126.02 अंकों की तेजी के साथ 18,817.40 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 409.3 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2023 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).