क्रिकेट

India vs West Indies 1st ODI Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में आज होगा रोमांचक संग्राम, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी. दूसरी तरफ शाई होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज की टीम हालिया प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए उलटफेर करने की कोशिश करेगी.

India vs West Indies 1st ODI Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में आज होगा रोमांचक संग्राम, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू
टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, 1st ODI Match Stats And Preview Details: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 27 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा. शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी. वहीं शाई होप (Shai Hope) की अगुवाई में वेस्टइंडीज की टीम भारत को कड़ी चुनौती देने उतरेगी. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी से मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma ODI Stats Against West Indies: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, यहां देखें 'हिटमैन' के आकंड़ें

भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी. दूसरी तरफ शाई होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज की टीम हालिया प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए उलटफेर करने की कोशिश करेगी. चलिए पहले वनडे मुकाबले के प्रीव्यू और महत्वपूर्ण बातों पर नजर डालते हैं.

टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs WI ODI Head To Head Record)

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 142 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. टीम इंडिया ने 72 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की टीम को 64 मैचों में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले टाई रहे हैं और चार मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला. वहीं पिछले पांच वनडे मुकाबलों में टीम इंडिया ने चार मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को सिर्फ एक मुकाबले में सफलता मिली है.

श्रेयस अय्यर इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में पहले वनडे में उनकी जगह रुतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है. स्पिन विभाग की जिम्मेदारी रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव संभाल सकते हैं, जबकि तेज गेंदबाजी की अगुवाई मोहम्मद सिराज करते नजर आएंगे. दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम में जॉन कैंपबेल की वापसी हुई है और वह सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं. शानदार फॉर्म में चल रहे शेरफेन रदरफोर्ड से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में गुडाकेश मोती और जेडन सील्स अहम भूमिका निभा सकते हैं.

कैसा रहेगा ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच का मिजाज? (Greenfield International Stadium Pitch Report)

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को सीम और स्विंग मिलने की संभावना रहती है. नई गेंद से बल्लेबाजों को सावधानी बरतनी होगी. हालांकि जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी आसान होती जाएगी और बड़े स्कोर भी देखने को मिल सकते हैं. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.

कैसा रहेगा तिरुवनंतपुरम का मौसम? (Thiruvananthapuram Weather Update)

एक्यूवेदर के अनुसार, तिरुवनंतपुरम में मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद नहीं है. यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. बारिश की 51 प्रतिशत संभावना जताई गई है. ऐसे में मुकाबले के दौरान बारिश खलल डाल सकती है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर (IND vs WI 1st ODI Match Key Players To Watch Out)

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने पिछले नौ मुकाबलों में 93.5 की औसत से 561 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 45.4 की औसत से 454 रन निकले हैं. वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने पिछले 10 मैचों में 51.57 की औसत से 361 रन बनाए हैं. प्रसिद्ध कृष्णा ने पिछले आठ मुकाबलों में 17 विकेट चटकाए हैं. मैथ्यू फोर्ड ने पिछले सात मैचों में 5.14 की इकॉनमी से 10 विकेट लिए हैं, जबकि जेडन सील्स के नाम पिछले छह मैचों में 10 विकेट दर्ज हैं.

कब और कहां देखें मुकाबला? (When And Where To Watch IND vs WI 1st ODI Match Live Streaming)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला आज यानी 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs WI 1st ODI Match Playing Prediction)

टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, मैथ्यू फोर्ड, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2026 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).