जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 83.28 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के रुख के बीच बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 83.28 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला।
मुंबई, तीन जनवरी कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के रुख के बीच बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 83.28 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि स्थानीय शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख की वजह से भारतीय मुद्रा पर दबाव बना हुआ है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.30 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में 83.28 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त है।
रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.32 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.08 पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत के नुकसान के साथ 75.87 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,602.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2024 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

