जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ 82.73 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजार में अमेरिकी मुद्रा के अपने छह सप्ताह के उच्चस्तर से नीचे आने के बाद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ 82.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 20 फरवरी वैश्विक बाजार में अमेरिकी मुद्रा के अपने छह सप्ताह के उच्चस्तर से नीचे आने के बाद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ 82.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और विदेशी कोषों की निकासी से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई और रुपये की तेजी को इसने सीमित कर दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.69 पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में नौ पैसे की तेजी के साथ 82.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.82 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.62 के उच्चस्तर और 82.74 के निचले स्तर को छुआ।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 103.90 हो गया।
एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक विभाग के उपाध्यक्ष, जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘डॉलर इंडेक्स के 104 डॉलर के नीचे कारोबार करने की वजह से रुपये में 82.75 के करीब मजबूती के साथ कारोबार हुआ। डॉलर के कमजोर होने की वजह से एशियाई मुद्राएं मजबूत कारोबार कर रही थीं।’’
त्रिवेदी ने आगे कहा कि इस सप्ताह आगे के रुझान के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बैठक के ब्योरे पर सभी की उत्सुकता भरी नजर रहेगी।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.05 प्रतिशत बढ़कर 83.87 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 311.03 अंक की गिरावट के साथ 60,691.54 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 158.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2023 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

