एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 82.70 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 82.70 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत हुई।

जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 82.70 प्रति डॉलर पर

मुंबई, सात फरवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 82.70 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती का रुख, विदेशी संस्थागत निवेशकों की सतत धन निकासी और कच्चे तेल की कीमतों के मजबूत होने से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लग गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.68 पर मजबूत खुला और कारोबार के दौरान 82.62 अंक के उच्च स्तर और 82.80 अंक के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की तेजी के साथ 82.70 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत घटकर 103.54 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.69 प्रतिशत बढ़कर 82.36 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 220.86 अंक की गिरावट के साथ 60,286.04 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,218.14 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस हफ्ते, बाजार को बुधवार को रिजर्व बैंक कर घोषित होने वालीमौद्रिक नीति से दिशा मिलेगी।

एसबीआई के अर्थशास्त्रियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अपनी आगामी मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर को यथावत रखेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2023 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).