जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 82.76 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 82.76 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
मुंबई, सात अगस्त घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 82.76 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी कोषों की निकासी और विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से निवेशकों की कारोबारी धारणा को बल मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.73 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.71 से 82.77 के दायरे में घूमने के बाद अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से पांच पैसे मजबूत होकर 82.76 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.81 पर बंद हुआ था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा कि डॉलर सूचकांक में शुक्रवार की कमजोरी और कच्चे तेल की कम कीमतों को समायोजित करते हुए भारतीय रुपये ने सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की।
अल्पावधि में निवेशकों का ध्यान बृहस्पतिवार को रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों पर रहेगा। परमार ने कहा कि बाजार पहले से ही यथास्थिति में मूल्य निर्धारण कर रहा है और मुद्रास्फीति की चिंताओं के बाद इस साल किसी कटौती की उम्मीद नहीं है।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.33 प्रतिशत बढ़कर 102.35 हो गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.94 प्रतिशत घटकर 85.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 232.23 अंक बढ़कर 65,953.48 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 556.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2023 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

