जरुरी जानकारी | रुपया 5 पैसे की तेजी के साथ 81.96 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की बढ़त के साथ 81.96 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशों में अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने के बीच रुपये में मजबूती आई।

मुंबई, 22 जून अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की बढ़त के साथ 81.96 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशों में अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने के बीच रुपये में मजबूती आई।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा घरेलू शेयरों में लिवाली और कच्चे तेल कीमतों में आई नरमी के कारण भी रुपये को समर्थन मिला।

दूसरी ओर, फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के नीतिगत फैसले से पहले बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के ब्याज दर में और बढ़ोतरी के संकेत से डॉलर पर दबाव पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.94 के भाव पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान यह दिन के उच्चतम स्तर 81.88 रुपये पर पहुंचने के बाद अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से पांच पैसे की तेजी के साथ 81.96 प्रति डॉलर (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।

बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.01 पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.99 रह गया।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.27 प्रतिशत घटकर 76.14 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 284.26 अंक की गिरावट के साथ 63,238.89 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 4,013.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान