जरुरी जानकारी | रुपया 41 पैसे की बढ़त के साथ 75.80 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी और डॉलर के कमजोर होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 41 पैसे की बढ़त के साथ 75.80 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 17 मार्च घरेलू शेयर बाजार में तेजी और डॉलर के कमजोर होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 41 पैसे की बढ़त के साथ 75.80 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.96 पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 75.77 के उच्चस्तर और 75.97 रुपये के निचले स्तर को छुआ। बाद में रुपया 41 पैसे की तेजी दर्शाता 75.80 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बुधवार को रुपया 76.21 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मु्द्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.39 प्रतिशत घटकर 98.23 रह गया।
साप्ताहिक आधार पर डॉलर के मुकाबले रुपये में 63 पैसे की तेजी आई है। 24 दिसंबर के बाद रुपये में सबसे बेहतर साप्ताहिक लाभ दर्ज हुआ है।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 5.02 प्रतिशत बढ़कर 102.94 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2022 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

