एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 76.35 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के बावजूद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया कारोबार के अंत में चार पैसे की बढ़त के साथ 76.35 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 76.35 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 24 मार्च घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के बावजूद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया कारोबार के अंत में चार पैसे की बढ़त के साथ 76.35 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.37 पर खुला। कारोबार के दौरान रुपये ने 76.24 रुपये के दिन के उच्चस्तर और 76.41 के निचले स्तर को छुआ। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की तेजी दर्शाता 76.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया 76.39 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मु्द्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत बढ़कर 98.79 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.12 प्रतिशत घटकर 121.45 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 89.14 अंक की गिरावट के साथ 57,595.68 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए हैं। उन्होंने बुधवार को 481.33 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2022 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).