जरुरी जानकारी | रुपया 37 पैसे की तेजी के साथ 80.91 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने और उत्साहजनक मुद्रास्फीति आंकड़ों के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे की तेजी के साथ 80.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 15 नवंबर अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने और उत्साहजनक मुद्रास्फीति आंकड़ों के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे की तेजी के साथ 80.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट तथा घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख से भी रुपये को समर्थन मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.18 पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया 80.91 के दिन के उच्चस्तर और 81.45 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 37 पैसे की तेजी के साथ 80.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले कारोबारी सत्र में 50 पैसों की गिरावट को दर्शाता 81.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘मंगलवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ, क्योंकि डॉलर के कमजोर होने और चीनी मुद्रा युआन के मजबूत होने से हुए लाभ को डॉलर की निकासी ने कम कर दिया।’’
एशियाई बाजारों को चीनी मुद्रा युआन से बढ़ावा मिला, जिसमें कमजोर चीनी आंकड़ों को नजरअंदाज करते हुए लाभ दर्ज हुआ।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.38 प्रतिशत कमजोर होकर 106.25 रह गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.47 प्रतिशत घटकर 91.77 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
वहीं बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 248.84 अंक की तेजी के साथ 61,872.99 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 221.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2022 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

