जरुरी जानकारी | रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 82.22 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में बुधवार को लगातार तीसरे करोबारी सत्र में तेजी जारी रही। विदेशों में डॉलर के कमजोर होने और विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से निवेशकों की कारोबारी धारणा में सुधार होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 82.22 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
मुंबई, 12 जुलाई रुपये में बुधवार को लगातार तीसरे करोबारी सत्र में तेजी जारी रही। विदेशों में डॉलर के कमजोर होने और विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से निवेशकों की कारोबारी धारणा में सुधार होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 82.22 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी ने रुपये के लाभ को कुछ सीमित कर दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.29 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 82.23 के उच्चस्तर और 82.32 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में 19 पैसे की तेजी के साथ 82.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
रुपये में आज तीसरे दिन लगातार तेजी रही। तीन दिन में रुपया 44 पैसे मजबूत हुआ है। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.41 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
बीएनपी परिबा बाय शेयरखान के अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि मुद्रास्फीति में कमी के कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गति धीमी होने की उम्मीद के कारण अमेरिकी डॉलर में गिरावट आई।
चौधरी ने कहा, हालांकि अमेरिकी केंद्रीय बैंक जुलाई में दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। सितंबर में दरों में और बढ़ोतरी आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगी।
दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.47 रहा।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 79.70 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 223.94 अंक की तेजी के साथ 65,393.90 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,197.38 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2023 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

