एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 18 पैसे की तेजी के साथ 82.25 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में डॉलर के कमजोर होने तथा बेहतर वृहद आर्थिक आंकड़ों ने निवेशकों की कारोबारी धारणा को मजबूत किया जिससे मंगलवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 18 पैसे की तेजी के साथ 82.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 18 पैसे की तेजी के साथ 82.25 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 13 जून विदेशों में डॉलर के कमजोर होने तथा बेहतर वृहद आर्थिक आंकड़ों ने निवेशकों की कारोबारी धारणा को मजबूत किया जिससे मंगलवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 18 पैसे की तेजी के साथ 82.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.42 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे की मजबूती के साथ 82.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

दिन में कारोबार के दौरान रुपये ने 82.25 प्रति डॉलर के उच्चस्तर को छुआ और यह 82.47 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक भी आया।

सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.43 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘भारत में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति के नरम पड़ने के कारण रुपया 82.35 से ऊपर मजबूती से कारोबार कर रहा था, साथ ही पूंजी बाजारों में हुई लिवाली ने रुपये को पूरी तरह से समर्थन दिया। डॉलर सूचकांक कमजोर होने से रुपये की मजबूती में मदद मिली। सभी की निगाहें अब अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) और आगे ब्याज दर के संदर्भ में लिए जाने वाले फैसले पर है।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.27 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.53 प्रतिशत बढ़कर 73 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 418.45 अंक की तेजी के साथ 63,143.16 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 626.62 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2023 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).