जरुरी जानकारी | रुपया 15 पैसे की तेजी के साथ 82.68 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 15 पैसे की मजबूती के साथ 82.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख और विदेशी निवेशकों का प्रवाह बढ़ने से रुपये में तेजी आई।
मुंबई, 16 फरवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 15 पैसे की मजबूती के साथ 82.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख और विदेशी निवेशकों का प्रवाह बढ़ने से रुपये में तेजी आई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि उत्साहजनक व्यापार घाटे के आंकड़े तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश बढ़ने से कारोबारी धारणा को बल मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.72 पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 15 पैसे की मजबूती के साथ 82.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.83 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.59 के उच्चस्तर और 82.73 के निचले स्तर को छुआ।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘मजबूत क्षेत्रीय मुद्राओं, अपेक्षा से बेहतर व्यापार संतुलन के आंकड़े और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण तीन दिन के नुकसान के बाद भारतीय रुपये में सुधार हुआ है।’’
परमार ने कहा कि भारतीय मुद्रा को देश में डॉलर के प्रवाह बढ़ने से भी समर्थन मिला क्योंकि पिछले कुछ दिन में विदेशी संस्थानों ने घरेलू शेयरों में लिवाली की है।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत बढ़कर 104.14 रह गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत मामूली बढ़कर 85.42 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 44.42 अंक की तेजी के साथ 61,319.51 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,570.62 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2023 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

