जरुरी जानकारी | रुपया 53 पैसे की तेजी के साथ 82.35 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने तथा सतत विदेशी निवेश के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे की तेजी के साथ 82.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, चार नवंबर विदेशों में अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने तथा सतत विदेशी निवेश के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे की तेजी के साथ 82.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 82.85 पर खुला और कारोबार के दौरान 82.35 से 82.25 के दायरे में घट-बढ़ के बाद कारोबार के अंत में 53 पैसे की तेजी के साथ 82.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.34 प्रतिशत घटकर 112.54 रह गया।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 2.05 प्रतिशत बढ़कर 96.61 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
वहीं बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 113.95 अंक की तेजी के साथ 60,950.36 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 1,436.25 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2022 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

