जरुरी जानकारी | रुपया 47 पैसे तेजी के साथ 74.88 प्रति डॉलर पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 47 पैसे के उछाल के साथ 74.88 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 20 अक्टूबर वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 47 पैसे के उछाल के साथ 74.88 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के कारण रुपये पर कुछ दबाव रहा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मजबूती का रुख लिए 75.10 रुपये पर खुला तथा कारोबार के दौरान यह 74.83 से 75.13 रुपये के दायरे में रहा और अंत में पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले 47 पैसे का उछाल दर्शाता 74.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मंगलवार को ‘मिलाद-उन-नबी’ की वजह से मुद्रा बाजार बंद था।
बाजार सूत्रों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के नरम पड़ने के कारण मुख्यत: रुपये में तेजी आई।
वैश्विक मानक माने जाने वाले, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.37 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 93.84 हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2021 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

