जरुरी जानकारी | रुपया 45 पैसे की तेजी के साथ 79.24 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया 45 पैसे की तेजी के साथ 79.24 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी तथा डॉलर के कमजोर होने से रुपये को मजबूती मिली।
मुंबई, 29 जुलाई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया 45 पैसे की तेजी के साथ 79.24 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी तथा डॉलर के कमजोर होने से रुपये को मजबूती मिली।
बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकों के ताजा पूंजी प्रवाह से भी रुपये को समर्थन मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.55 पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान इसमें 79.56 से 79.17 के दायरे में घट बढ़ हुई। अंत में यह 45 पैसे के उछाल के साथ 79.24 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बृहस्पतिवार को रुपया 22 पैसे की तेजी के साथ 79.69 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत घटकर 106.13 रह गया।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.28 प्रतिशत बढ़कर 109.58 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 712.46 अंक की तेजी के साथ 57,570.25 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,637.69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2022 05:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

